
CBFC में बड़ा फेरबदल(Img: Pinterest)
New Delhi: केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार भारतीय फिल्मों से जुड़े सेंसर बोर्ड को लेकर बड़ा फैसला किया। सरकार ने अचानक तत्काल प्रभाव से सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) का पुनर्गठन किया। इस फेरबदल और पुनर्गठन के साथ ही सेंसर बोर्ड में 18 नए सदस्यों को नियुक्त किया गया है।
सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) को पुनर्गठित करने का कारण नहीं बताया। सेंसर बोर्ड में अचानक हुए फेरबदल की चर्चा दिल्ली से लेकर मुबंई तक होने लगी है। इसके साथ ही सियासी गलियारों में भी इसकी चर्चाएं जोर पकड़ रही है।
1. विनोद अनुपम
2. मनोज जोशी
3. अभिषेक जैन
4. रिकी केज
5. प्रियदर्शन
6. सुनील शेट्टी
7. हंसराज हंस
8. सुप्रिया यारलागड्डा
9. यतीन्द्र मिश्र
10. रूपाली गांगुली
11. प्रीति जिंटा
12. नीला माधब पांडा
13. पंकज त्रिपाठी
14. प्रोसेनजीत चटर्जी
15. पल्लवी जोशी
16. निशिगंधा वाड
17. वामन केंद्रे
18. रमेश पतंगे
Location : New Delhi
Published : 16 September 2026, 7:47 PM IST
Topics : Bollywood News CBFC New Members CBFC Reconstitution Central Board of Film Certification Film Certification India