दिन में कहता था भाभी, रात में बना लेता था घरवाली, पढ़ें सिमरन के धोखेबाज पति की कहानी

एक महिला ने अपने पति पर सगी भाभी के साथ पांच साल से संबंध रखने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पति को कथित प्रेमिका के घर पकड़ने के बाद विवाद बढ़ गया। पीड़िता ने अस्पताल में भी धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 November 2026, 2:02 PM IST
Punjab News: शादी के 16 साल, दो बेटियां और फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोप... पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में पति-पत्नी के बीच ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को उसकी सगी भाभी के साथ कथित अवैध संबंधों के चलते रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्से में पत्नी ने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी और उसका गिरेबान पकड़कर बाहर खींच लिया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि इसके बाद पति ने भी आपा खो दिया और पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की। हैरानी की बात यह है कि मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंची महिला को कथित तौर पर वहां भी पति ने धमकाया। पीड़िता ने अब पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

16 साल की शादी, पति पर सगी भाभी से संबंधों का आरोप

पीड़िता सिमरन के मुताबिक, उसकी शादी को करीब 16 साल हो चुके हैं और उसकी दो बेटियां हैं। उसका पति बिजली का काम करता है, जबकि जिस महिला के साथ उसके पति के कथित संबंध हैं, वह उसकी सगी भाभी है और बुटीक चलाती है। सिमरन का आरोप है कि उसका पति पिछले पांच साल से अपनी भाभी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप की तरह रह रहा है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी भाभी अपने पति यानी सिमरन के पति के भाई को पहले ही छोड़ चुकी है। महिला का दावा है कि इस रिश्ते की वजह से उसका वैवाहिक जीवन लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है।

Symbolic Photo (IMG: Pinterest)

रंगे हाथों पकड़ने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

सिमरन ने अपने पति को कथित प्रेमिका यानी उसकी सगी भाभी के घर पर पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने चप्पलों से पति की पिटाई शुरू कर दी और उसका गिरेबान पकड़कर उसे बाहर खींच लिया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद पति ने भी अपना आपा खो दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। महिला के मुताबिक, पति और उसकी भाभी के बीच कथित संबंधों को लेकर पहले भी घर में विवाद होता रहा है।

पहले भी मारपीट, बेटी तक को आई थी चोट

पीड़िता सिमरन ने आरोप लगाया कि उसकी पति आए दिन भाभी के उकसाने पर उसके साथ मारपीट करता है। उसने बताया कि पहले हुई मारपीट के दौरान उसकी आंख की हड्डी तक टूट चुकी है। इतना ही नहीं, जब उसकी पांच साल की मासूम बेटी बीच-बचाव करने आई तो उसका एक दांत भी टूट गया था। महिला का यह भी आरोप है कि पति ने अब घर का खर्च देना बंद कर दिया है। इससे उसे अपनी दोनों बेटियों की परवरिश और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी परेशानी हो रही है।

अस्पताल पहुंचकर भी धमकाने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

मारपीट की शिकायत मिलने के बाद दुगरी पुलिस चौकी ने सिमरन को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा। लेकिन पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अपनी कथित प्रेमिका यानी भाभी को लेकर अस्पताल भी पहुंच गया और वहां भी उसे खुलेआम धमकाने लगा। लगातार विवाद और कथित मारपीट से परेशान होकर सिमरन ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत सौंपी है। उसने आरोपी पति और उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों पर पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Location :  Punjab

Published :  12 November 2026, 2:02 PM IST