लखनऊ के बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पूर्वांचल के माफियाओं और शूटरों से जुड़े तार, कई जिलों में दबिश

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े हुए चर्चित बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड के तार अब पूर्वांचल से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में डेरा डालकर शूटरों की तलाश में जुटी हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 May 2026, 2:24 PM IST

Lucknow: राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े हुए चर्चित बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड के तार अब पूर्वांचल से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में डेरा डालकर शूटरों की तलाश में जुटी हैं।

पूर्वांचल के शॉर्प शूटर रडार पर

पुलिस जौनपुर, गाजीपुर और वाराणसी के हिस्ट्रीशीटर, शॉर्प शूटर और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी काम कर रही हैं कि कहीं किसी बड़े माफिया ने सुपारी देकर हत्या तो नहीं कराई।

CCTV और सर्विलांस से मिला पूर्वांचल गिरोह का सुराग

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूर्वांचल से जुड़े एक गिरोह की लीड मिली है। पीजीआई पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने शूटरों का रूट प्लान तैयार कर लिया है।

कई संदिग्ध नंबर सर्विलांस पर

घटना के समय इलाके में एक्टिव कुछ मोबाइल नंबर पुलिस के रडार पर आए हैं। इनकी लोकेशन और कॉल हिस्ट्री के जरिए शूटरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। कई नंबर पूर्वांचल से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव

राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

दिनदहाड़े मारी गई थीं तीन गोलियां

बुधवार को रायबरेली रोड स्थित कल्ली पश्चिम चौकी के पास बदमाशों ने बिल्डर संदीप सिंह (45) को सरेराह तीन गोलियां मार दी थीं।

Location :  Lucknow

Published :  29 May 2026, 2:24 PM IST