Kannauj Encounter: कर्ज में डूबे पूर्व ड्राइवर ने की मालकिन की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कन्नोज जिले के Chhibramau क्षेत्र में महिला हत्या और लूटकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो गोली लगने से घायल हो गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 May 2026, 1:22 PM IST

Kannauj: कन्नोज जिले के Chhibramau क्षेत्र में महिला हत्या और लूटकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो गोली लगने से घायल हो गया।

25 मई को बनवारी नगर में हुई थी हत्या

25 मई को बनवारी नगर में मंजू वर्मा नामक महिला की उनके ही घर में निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतका के पति राजीव वर्मा ने घर लौटकर पत्नी को मृत अवस्था में पाया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

CCTV और सर्विलांस से खुला राज

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसी आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

फर्रुखाबाद रोड पर मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी Farrukhabad Road पर मौजूद है। घेराबंदी के दौरान आरोपी शालू उर्फ शल्लू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कर्ज के बोझ में रची गई थी साजिश

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह मृतका के पति के यहां पूर्व में ड्राइवर के रूप में काम करता था, जिससे उसे घर की पूरी जानकारी थी।

कर्ज के दबाव में उसने महिला से 30 हजार रुपये मांगे थे। मना करने पर उसने हमला कर हत्या कर दी और गहने व मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गया।

लूटे गए गहने और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई अंगूठियां, जंजीर, मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।

अस्पताल में इलाज जारी

घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस का बयान

एसपी विनोद कुमार कन्नौज ने बताया कि मामले का खुलासा तेजी से किया गया है और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच आगे जारी है।

Location :  Kannuj

Published :  28 May 2026, 1:22 PM IST