
पुजारी को राड और डंडों से हमलावरों ने पीटा
Deoria: देवरिया जिले के मदनपुर थानाक्षेत्र स्थित बाबा महेन्द्रा नाथ शिव मंदिर पर शनिवार को वर्चस्व और दानपेटी-चढ़ावे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग पुजारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पुजारी के मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन स्थित यह प्राचीन बाबा महेन्द्रा नाथ मंदिर क्षेत्र सहित पूरे जनपद के लोगों की आस्था का केंद्र है। श्रावण और पुरुषोत्तम माह में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। मंदिर की देखरेख और चढ़ावे का प्रबंधन गोसाई परिवार के सदस्य करते आ रहे हैं।
चढ़ावे के बंटवारे और मंदिर पर अपना वर्चस्व स्थापित करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले पंद्रह दिनों से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को इसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसके बाद महेन्द्रनाथ मंदिर परिसर में मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देवरिया जिले के मदनपुर थानाक्षेत्र स्थित बाबा महेन्द्रनाथ शिव मंदिर पर शनिवार को वर्चस्व और दानपेटी-चढ़ावे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग पुजारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। अब मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन स्थित यह प्राचीन बाबा महेन्द्रा नाथ मंदिर क्षेत्र सहित पूरे जनपद के लोगों की आस्था का केंद्र है। श्रावण और पुरुषोत्तम माह में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। मंदिर की देखरेख और चढ़ावे का प्रबंधन गोसाई परिवार के सदस्य करते आ रहे हैं।
चढ़ावे के बंटवारे और मंदिर पर अपना वर्चस्व स्थापित करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले पंद्रह दिनों से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को इसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
Location : Deoria
Published : 14 June 2026, 3:39 PM IST