
तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत (Img: Google)
Bulandshahr: बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में न्यू छपरावत कट के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुलावठी की ओर जा रही एक ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों युवक आपस में दोस्त थे और वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में न्यू छपरावत कट के पास किसी अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार संतुलन खो बैठी और सीधे खाई में पलट गई।
हादसे में बड्डा वाजिदपुर निवासी शिवम (24), दीपक (28) और गपचारियापुर, थाना रसूलाबाद (कानपुर देहात) निवासी आर्यन (25) की मौत हो गई। वहीं तिबड़ा (बीबीनगर) निवासी विशाल (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर के ससुराल पक्ष के घर में चोरी! आखिर क्या सामान हुआ गायब?
जानकारी के अनुसार, कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था और इसे शिवम चला रहा था। हादसे के बाद शिवम गाड़ी में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां शिवम और आर्यन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दीपक को मेरठ रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
BJP New Presidents: भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, चार राज्यों को मिले नए अध्यक्ष
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Location : Bulandshahr
Published : 28 May 2026, 12:48 PM IST
Topics : BreakingNews Bulandshahr CarCrash RoadAccident UPnews