
भाजपा नेता पर गंभीर आरोप
Bijnore: बिजनौर में भाजपा नेता Prabhat Yadav पर एक महिला डॉक्टर ने नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर चांदपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता डॉक्टर चांदपुर स्थित मदर चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का संचालन अपने ससुर के साथ करती हैं। डॉक्टर के अनुसार, आरोपी प्रभात यादव अपनी पत्नी के साथ अस्पताल आता-जाता था, जिससे दोनों के बीच जान-पहचान हो गई।
महिला डॉक्टर ने बताया कि पति की मौत के बाद आरोपी संवेदना जताने के बहाने घर और अस्पताल आने लगा। धीरे-धीरे उसकी हरकतें संदिग्ध लगने लगीं, जिसके बाद उसे आने से मना कर दिया गया।
डॉक्टर का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले प्रभात यादव अस्पताल आया और खाने-पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेहोशी की हालत में उसने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए।
पीड़िता का कहना है कि बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता रहा और पैसों की मांग करता था।
महिला की शिकायत के बाद चांदपुर थाना पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने आरोपी जिला मंत्री प्रभात यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
Location : Bijnor
Published : 27 May 2026, 3:08 PM IST