चीन के लिए जासूसी का आरोप! सेना के अधिकारी की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

तेलंगाना निवासी महिला के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि महिला सेना के एक अधिकारी की पत्नी है और वह संवेदनशील जानकारी जुटाकर चीन से जुड़े और विदेशी खुफिया एजेंटों को सूचना दे रही थी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 October 2026, 8:28 PM IST

New Delhi: तेलंगाना निवासी महिला के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि महिला सेना के एक अधिकारी की पत्नी है और वह संवेदनशील जानकारी जुटाकर चीन से जुड़े और विदेशी खुफिया एजेंटों को सूचना दे रही थी।

आरोपी महिला के खिलाफ जांच

बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ जांच कर रही है। बताया जाता है कि महिला कुछ शोध-संबंधी गतिविधियों में शामिल थी। पुलिस शोध-संबंधी गतिविधियों की जांच कर रही है। महिला की गतिविधियों की प्रकृति का भी पता लगाया ज रहा है, पुलिस यह भी जांच की जा रही है कि क्या कोई जानकारी या सामग्री विदेशी खुफिया एजेंटों को महिला ने दी।

महिला को अभी तक गिरफ्तार नहीं

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को गांधी नगर पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम' और 'भारतीय न्याय संहिता' की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। महिला फिलहाल अपने पति के साथ जम्मू में रहती है। महिला को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

न अन्न, न जल… 9 दिन की तपस्या का दावा, कीलों की शैया पर लेटती हैं कौशांबी की फोटो देवी

अधिकारी ने महिला से पूछताछ की

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी ने महिला से पूछताछ की। प्रारम्भिक जांच में अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि उसने कोई संवेदनशील जानकारी साझा की है। जांचकर्ता उन परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रहे हैं जिनके कारण प्राथमिकी दर्ज हुई। विदेशी संस्थाओं के साथ महिला के साथ संभावित संबंधों के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  18 October 2026, 8:28 PM IST