ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा फेरबदल, जानें आपके शहर में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

8 जुलाई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में ताजा रेट, कच्चे तेल की कीमत और OPEC+ के फैसले का असर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 July 2026, 8:54 AM IST

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है, लेकिन इसका असर फिलहाल भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने 8 जुलाई 2026 के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि आज भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

8 जुलाई 2026 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कुछ इस प्रकार हैं,

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.20 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹111.21, डीजल ₹97.83 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51, डीजल ₹99.82 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹108.01, डीजल ₹99.66 प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.73, डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.89, डीजल ₹98.80 प्रति लीटर

कच्चे तेल में फिर आई तेजी

वेस्ट एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़ गई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 72 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

कच्चा तेल $72 के नीचे फिसला: क्या अब सस्ते होंगे घरेलू LPG सिलेंडर के दाम? खरीदने से पहले चेक कर लें नए रेट

OPEC+ ने बढ़ाया उत्पादन, फिर भी नहीं मिली राहत

तेल उत्पादक देशों के संगठन OPEC+ ने अगस्त 2026 से प्रतिदिन 1.88 लाख बैरल अतिरिक्त उत्पादन करने का फैसला किया है। इसके बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है।

फिलहाल कीमतों में कटौती के संकेत नहीं

हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में 25 मई के बाद से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती पर सरकार विचार नहीं कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  8 July 2026, 8:54 AM IST