कमजोर पड़ा सोना, चार दिनों बाद चांदी भी फिसली: खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट्स

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के 10 बड़े शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने और चांदी के नए रेट्स।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 September 2026, 8:17 AM IST

New Delhi: वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर महंगाई बढ़ने की आशंकाओं को हवा दे दी है। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने के आसार बढ़ गए हैं।

फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक 15 सितंबर को शुरू हो चुकी है, जिसके नतीजे 16 सितंबर को आएंगे। ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी के कारण सोने जैसी बिना ब्याज देने वाली संपत्तियों के प्रति निवेशकों का आकर्षण कम हुआ है, जिससे इसके भाव पर लगातार दबाव बना हुआ है।

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी चार दिनों बाद फिसली

बाजार में बीते तीन दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। इन तीन दिनों के दौरान 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने में 1420 रुपये और 22 कैरेट वाले सोने में 1310 रुपये की कुल कटौती दर्ज की गई है। वहीं आज के कारोबार में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों श्रेणियों में 10-10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली कमी आई है।

वैश्विक हलचल से लखनऊ और बड़े शहरों में लुढ़का सोना, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है 10 ग्राम का भाव

दूसरी ओर, औद्योगिक मांग सुस्त रहने के कारण चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज चांदी के तेवर भी ढीले पड़े हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,44,900 रुपये पर आ गई है, जबकि चेन्नई में यह 2,49,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है।

10 बड़े शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव

देश के प्रमुख महानगरों में आज सोने के रेट्स इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली, लखनऊ और जयपुर: 24 कैरेट सोना 1,53,310 रुपये, 22 कैरेट 1,40,540 रुपये और 18 कैरेट 1,15,020 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद: 24 कैरेट सोना 1,53,160 रुपये, 22 कैरेट 1,40,390 रुपये और 18 कैरेट 1,14,870 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • पटना और अहमदाबाद: 24 कैरेट सोना 1,53,210 रुपये, 22 कैरेट 1,40,440 रुपये और 18 कैरेट 1,14,920 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोना 1,593,160 रुपये, 22 कैरेट 1,40,390 रुपये और 18 कैरेट 1,18,090 रुपये प्रति 10 ग्राम।

Gold Mining: कमाल कर दिया भारत की इस कंपनी ने, विदेश के पहाड़ों से सोना निकालकर दुनिया को चौंकाया

क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ?

केसीएम ट्रेड के मुख्य बाजार विश्लेषक टिम वाटरर के अनुसार, ऊर्जा की बढ़ती लागत और अमेरिकी फेड के साथ-साथ बैंक ऑफ जापान की आगामी बैठकों से पहले दरों में बढ़ोतरी की संभावनाएं सोने के लिए अनुकूल नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के चलते निचले स्तरों पर खरीदारों का समर्थन मिल सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  16 September 2026, 8:17 AM IST