सोने की चमक से दमक उठा सर्राफा बाजार: लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम, जानें लखनऊ समेत UP के बड़े शहरों के भाव

मिडिल ईस्ट तनाव कम होने और कच्चे तेल में गिरावट से सोने की मांग बढ़ी है। राजधानी दिल्ली और यूपी में 24 कैरट सोना महंगा हुआ, वहीं औद्योगिक मांग घटने से चांदी 100 रुपये सस्ती हुई। जानिए लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और नोएडा के ताजा रेट।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 July 2026, 9:50 AM IST

New Delhi: पश्चिम एशिया में मिडिल ईस्ट तनाव घटने और अमेरिका व ईरान द्वारा एक-दूसरे पर हमले रोकने के बाद वैश्विक वित्तीय बाजारों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने महंगाई की चिंताओं को कुछ हद तक कम किया है, जिसका सीधा फायदा बुलियन मार्केट यानी सोने-चांदी के बाजार को मिला है।

एक ओर जहां सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की चमक लगातार दूसरे दिन बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर औद्योगिक मांग में नरमी आने के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है।

सोना हुआ महंगा, चांदी के भाव में आई गिरावट

राजधानी दिल्ली के बाजार में 24 कैरट और 22 कैरट सोने के भाव में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। पिछले दो दिनों में दिल्ली में 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना 940 रुपये और 22 कैरट वाला 860 रुपये तक महंगा हो चुका है। हालांकि, चांदी के खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है।

Gold Price Today: सोने के तेवर पड़े ठंडे, चांदी भी सुस्ती की राह पर; जानिए अपने शहर के नए रेट

पिछले दो दिनों की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी के भाव में 100 रुपये की कटौती दर्ज की गई है, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है।

यूपी के प्रमुख शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख देखा जा रहा है। राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य बड़े औद्योगिक और व्यावसायिक जिलों में 10 ग्राम सोने के ताजा भाव इस प्रकार हैं:

लखनऊ: 24 कैरट सोना 1,46,050 रुपये, 22 कैरट 1,33,860 रुपये और 18 कैरट 1,09,550 रुपये प्रति 10 ग्राम।
कानपुर: 24 कैरट सोना 1,46,050 रुपये, 22 कैरट 1,33,860 रुपये और 18 कैरट 1,09,550 रुपये प्रति 10 ग्राम।
वाराणसी: 24 कैरट सोना 1,46,050 रुपये, 22 कैरट 1,33,860 रुपये और 18 कैरट 1,09,550 रुपये प्रति 10 ग्राम।
नोएडा / गाजियाबाद: 24 कैरट सोना 1,46,050 रुपये, 22 कैरट 1,33,860 रुपये और 18 कैरट 1,09,550 रुपये प्रति 10 ग्राम।

Gold Silver Price Today: 22 से 26 जुलाई तक क्या हुआ ऐसा कि 2 दिन नहीं बदले सोने-चांदी के रेट? जानिए पूरी कहानी

क्या कहते हैं बाजार के एक्सपर्ट्स

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव घटने से कच्चे तेल के दाम गिरे हैं और अमेरिकी डॉलर व बॉन्ड यील्ड में भी कमजोरी आई है, जिससे सोने को मजबूती मिली। हालांकि, भारतीय रुपये की मजबूती ने घरेलू बाजार में सोने की तेजी को थोड़ा सीमित किया है।

वहीं जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर के अनुसार, आने वाले दिनों में बाजार की नजर अमेरिका के जीडीपी डेटा, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस, साप्ताहिक जॉबलेस क्लेम्स और फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ इंग्लैंड व बैंक ऑफ जापान की ब्याज दर नीतियों पर टिकी रहेगी।

Location :  New Delhi

Published :  28 July 2026, 9:50 AM IST