रिकॉर्ड हाई से फिसली सोने की कीमतें। 24 कैरेट सोना 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया। जानिए IBJA और MCX के ताजा रेट, शहरों के भाव और गिरावट की वजह।

सोने की कीमतें
New Delhi: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AIBF) के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,56,750 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स समेत) पर आ गई है। इससे पहले सोना 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। यानी एक ही दिन में कीमत में करीब 3,400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव भी कमजोरी के साथ 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। गौरतलब है कि इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक उच्च स्तर तक पहुंच गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद सोने की कीमतों में जोरदार रिकवरी देखी गई। हाजिर सोना बढ़कर 4,887.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सत्र की शुरुआत में यह 4,654.86 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक गिरा था। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी रोजगार आंकड़ों में कमजोरी और डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते कीमती धातुओं में अस्थिरता बनी हुई है।
शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण यही रेट मान्य रहेंगे।
Gold Price: सोना-चांदी में तेज गिरावट, जानें क्या यह Gold खरीदने का सही मौका है?
दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं मुंबई, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में यह 1,56,600 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा, जहां 24 कैरेट का भाव 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
सर्राफा बाजार से जुड़े कारोबारियों के अनुसार, ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली सोने की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह रही। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह के मुताबिक, अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों से सोने को सपोर्ट मिला, लेकिन अमेरिका-ईरान बातचीत में सकारात्मक संकेतों के कारण तेजी सीमित रही। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों की चाल के आधार पर सोने में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
Gold Price: सोना-चांदी में तेज गिरावट, जानें क्यों RBI MPC फैसले से पहले निवेशक सतर्क
शादी-ब्याह और निवेश के लिहाज से सोना खरीदने वालों के लिए मौजूदा गिरावट एक अवसर हो सकती है। हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेश से पहले बाजार के रुझान और अपने बजट को ध्यान में रखना जरूरी है।