उत्तर प्रदेश में जेवर खरीदना हुआ बेहद महंगा, अचानक बढ़े सोने के भाव, 24 कैरेट का रेट जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

वैश्विक बाजार में 7% की तूफानी तेजी के चलते भारतीय सराफा बाजार में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹150050 के पार पहुँच गया है, जबकि चांदी के रेट में नरमी देखी गई है। जानिए अपने शहर का भाव

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 August 2026, 8:44 AM IST

New Delhi: दुनिया भर के बाजारों में मचे उथल-पुथल का सीधा असर अब आपकी जेब और गहनों की खरीदारी पर देखने को मिल रहा है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई तेजी के कारण 8 अगस्त की सुबह भारतीय सराफा बाजार में सोने के भाव अचानक चढ़ गए हैं। इस हफ्ते वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में 7 प्रतिशत से ज्यादा का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,336.02 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

फेडरल रिजर्व की दरें और ईरान-अमेरिका तनाव: क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

सोने की कीमतों में आई इस बड़ी तेजी के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला, जुलाई महीने में अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल में 23,000 नौकरियों की गिरावट आई है, जिससे वहां के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका कम हो गई है। दूसरा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ जारी तनाव जल्द खत्म होने की उम्मीद जताए जाने से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग खुलने की आस जगी है। इन वजहों से महंगाई की चिंता घटी है और सोने की ओर निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है।

सोने के तेवर हुए बेहद तीखे, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे भाव, आज की कीमत जानकर उड़ जाएगी आपकी नींद

राजधानी दिल्ली से मुंबई तक

देश के प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों में बड़ा फेरबदल हुआ है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 150050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 137560 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुँच गया है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 149900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 137410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 149990 रुपये और 22 कैरेट 137490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

नवाबों के शहर लखनऊ में सोने का भाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासियों और सर्राफा व्यापारियों के लिए भी आज की सुबह बड़ी खबर लेकर आई है। लखनऊ में सोने के रेट दिल्ली के बराबर बने हुए हैं। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 150050 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है। वहीं, आभूषण बनाने में इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 137560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

सोने-चांदी की कीमतों में अचानक लगी आग! बाजार खुलते ही महंगे हुए दाम, चेक करें आज के ताजा भाव

चांदी की कीमतों में राहत

सोने में आई रिकॉर्ड बढ़त के विपरीत दूसरी कीमती धातु यानी चांदी के खरीदारों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। 8 अगस्त की सुबह देश के भीतर चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। घरेलू बाजार में चांदी अब 239900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। वहीं, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो स्पॉट सिल्वर यानी हाजिर चांदी का भाव 63.29 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

Location :  New Delhi

Published :  8 August 2026, 8:43 AM IST