
सोने-चांदी के भाव धड़ाम (Img- Pinterest)
New Delhi: 18 सितंबर की सुबह भारतीय सर्राफा बाजार में खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत फिसलकर 152980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 140240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
दिल्ली के मुख्य बाजारों में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 600 रुपये तक की नरमी देखने को मिली है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना गिरकर 4,317.11 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के अन्य प्रमुख महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 140090 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
सोना खरीदने से पहले थाम लें दिल, दिल्ली से लखनऊ तक आसमान छू रही 24 कैरेट की कीमतें, देखें नए रेट
अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 152880 रुपये और 22 कैरेट सोना 140140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में दिल्ली वाले रेट्स यानी 24 कैरेट सोना 152980 रुपये और 22 कैरेट सोना 140240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर स्थिर है।
बाजार में वर्तमान गिरावट के बावजूद ग्लोबल एक्सपर्ट्स सोने के भविष्य को लेकर काफी ज्यादा बुलिश नजर आ रहे हैं। जेफरीज के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड ने 'Jefferies India Forum 2026' में बड़ा दावा करते हुए कहा कि आने वाले समय में सोने का भाव बढ़कर 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
यदि ऐसा होता है, तो यह मौजूदा कीमतों से करीब 130 प्रतिशत तक का जबरदस्त उछाल होगा। वुड के अनुसार, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित करने की कोशिशों से डॉलर में कमजोरी आ सकती है, जिसका सीधा फायदा बुलियन मार्केट को मिलेगा।
कमजोर पड़ा सोना, चार दिनों बाद चांदी भी फिसली: खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट्स
सोने के नक्शेकदम पर चलते हुए चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 18 सितंबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी की कीमत गिरकर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
वैश्विक स्तर पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय हाजिर चांदी (Spot Silver) की कीमत घटकर 64.06 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू सर्राफा बाजार पर वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक मांग-आपूर्ति का सीधा असर देखने को मिल रहा है।
Location : New Delhi
Published : 18 September 2026, 8:13 AM IST