
सोने में आया भूचाल (Img : pinterest)
New Delhi: देश के सराफा बाजारों में एक बार फिर सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी लौट आई है। आज यानी 10 जुलाई को सुबह से ही देश के अधिकांश बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम में भारी इजाफा देखा जा रहा है। वैश्विक बाजारों में आई मजबूती के चलते घरेलू बाजार में भी सोने ने कमबैक किया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना उछलकर 4,104.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जिसका सीधा असर भारतीय ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दिल्ली के बाजार में सोने में 350 रुपये की मामूली गिरावट आई थी, लेकिन आज वह कसर पूरी तरह से पूरी हो गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत बढ़कर 144600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 132560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अगर बात आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता की करें, तो यहाँ 24 कैरेट सोने का भाव 144450 रुपये और 22 कैरेट का भाव 132410 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
ये भी पढ़ें: सोने की कीमतों में भयंकर विस्फोट! यूपी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे भाव, खरीदने से पहले देख लें आज की लिस्ट
इस समय देश में सबसे महंगा सोना चेन्नई में बिक रहा है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 145320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 133210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 144450 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 132410 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
उत्तर भारत के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी दिल्ली के समान ही भाव (24 कैरेट- 144600 रुपये, 22 कैरेट- 132560 रुपये) चल रहे हैं। अहमदाबाद और भोपाल में आज 24 कैरेट का भाव 144500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
एक तरफ जहां सोने के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ चांदी के खरीदारों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार बना हुआ है। आज सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट सिल्वर यानी हाजिर चांदी की कीमत 58.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने-चांदी की इन घरेलू कीमतों में आ रहे बदलावों के पीछे वैश्विक आर्थिक समीकरण और स्थानीय मांग दोनों ही बड़े कारण हैं।
Location : New Delhi
Published : 10 July 2026, 8:15 AM IST