
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी। विभाग ने बताया कि, पुणे के बावधन इलाके में 67 वर्षीय एक व्यक्ति ज़ीका वायरस से संक्रमित पाया गया है। शख्स नासिक का रहने वाला है।
स्वास्थ्य विभाग के आगे कहा कि संक्रमित पाया गया व्यक्ति 22 अक्टूबर को सूरत गया था और 6 नवंबर को पुणे आया था। जिसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई, फिर 16 नवंबर को उसे जहांगीर अस्पताल लाया गया और 18 नवंबर को एक प्राइवेट लैब में टेस्ट के बाद 30 नवंबर को NIV ने जीका वायरल पुष्टि की। फिलहाल वायरस से संक्रमित व्यक्ति की हालात स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि, जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाली एक खतरनाक बीमारी है। इसका इंफेक्शन मच्छर के काटने से फैलता है। जीका वायरस से होने वाला संक्रमण काफी खतरनाक होता है, कई बार नौबत संक्रमित को अस्पताल में भर्ती तक पहुंच जाती है।
संक्रमण के लक्षण
जीका वायरस के शुरूआती लक्षण में बुखार, रेशेज, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण शामिल हैं।
संक्रमित व्यक्ति का डाइट
जीका वायरस से संक्रमित रोगियों को बासी भोजन बिल्कुल भी नही करना चाहिए। उनकी डाइट में पूर्ण रुप से कार्बोहाइडेट, हैल्दी फैट, प्रोटीन और अंकुरित अनाज होना चाहिए।
जीका वायरस का इलाज
फिलहाल जीका का कोई इलाज नहीं है। लेकिन इसके लक्षण दिखने वाले व्यक्ति को आराम और डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए लगातार पानी पीना चाहिए।
भविष्य में रोग के प्रकोप को कम करने के लिए पुणे शहर में जीका वायरस का एक एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण किया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है। जीका वायरस (ZIKV) रोग (ZVD) को ब्राजील में 2016 के प्रकोप के बाद की महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमारियों में से एक माना जाता है।
Published : 3 December 2022, 3:17 PM IST
Topics : Health maharashtra Zika virus जीका वायरस बीमारी मच्छर महाराष्ट्र