
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में आज दूसरे फेज की वोटिंग है, आज यूपी के 55 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। जिस पर वोटर्स आज 586 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। सभी सीटो पर मतदान जारी है।
ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 39.07 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। वहीं 11 बजे तक 23.03 फीसदी मतदान हुआ था। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 9.45 प्रतिशत मतदान किया जा चुका था।
जिसमें अमरोहा, बरेली और सहारनपुर में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। अमरोहा में 11 प्रतिशत, सहारनपुर में 10 प्रतिशत और बरेली में 11 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बिजनौर में सबसे कम 9.2 प्रतिशत तक वोटिंग हुई है।
Published : 14 February 2022, 11:32 AM IST
Topics : 586 candidate 586 उम्मीदवारों second phase UP Election 2 voting दूसरे चरण यूपी विधानसभा चुनाव