
हल्द्वानी: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से 47 विभिन्न पदों पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। कुमाऊं मंडल के काठगोदाम, लालकुआं, काशीपुर और टनकपुर के रेलवे सुरक्षा बल चौकियों पर नए निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, काशीपुर रेलवे सुरक्षा बल में तैनात रणदीप सिंह को टनकपुर की नवगठित आरपीएफ चौकी का प्रभारी बनाया गया है। लालकुआं आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा को काठगोदाम का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। काठगोदाम में तैनात चंद्रपाल सिंह को इज्जतनगर मुख्यालय भेजा गया है। दिमक सिंह को इज्जतनगर आईपीएफ मुख्यालय से लालकुआं का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इस तबादला सूची में काशीपुर चौकी के लिए फिलहाल कोई नया प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया है।
Published : 25 March 2025, 11:27 AM IST
Topics : Transfer News Uttarakhand Big News Uttarakhand Breaking News Uttarakhand News Uttarakhand Todays News Uttarakhand Trending News Uttrakhand