
महराजगंजः अड्डा बाजार के जगदीश प्रसाद पाण्डेय स्मारक पीजी कॉलेज देवपुर में कल बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे छात्र और छात्राएं उस समय कॉलेज प्रशासन पर भड़क गए जब एडमिट कार्ड के लिए कालेज कार्यालय में 600 रुपए की मांग की गई।
यह भी पढ़ें: नशे में धुत वर्दीधारी होमगार्ड सड़क पर बैठ कर रहा औरत की मांग
कॉलेज प्रशासन पर भड़के छात्र और छात्राओं ने जमकर हंगामा किया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। जब बैकफुट पर कॉलेज प्रशासन आया तब जाकर छात्र माने।
बता दें कि कॉलेज की इस मांग से तीन दिनों से प्रवेश पत्र के लिए परेशान छात्र थे। कार्यालय में मांगे जा रहे थे 600 रुपए, इसी बात को लेकर छात्र और छात्राओं ने जमकर नारेबाजी की थी।
Published : 28 February 2020, 5:25 PM IST
Topics : Maharajganj Uttar Praesh उत्तर प्रदेश महराजगंज