
फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा धानी मार्ग की तरफ एक सरकारी रोडवेज बस यूपी 53 सीटी 0741 आ रही थी। अ
भी यह बस सिधवारी पेटोल पंप के पास पहुंची थी।
तभी वहां से गुजर रही एक मोटर साइकिल यूपी 55 एएम 4723 हीरो स्पेलेंडर को बस ने टक्कर मार दी।
बाइक चालक भवनाथ नारायण (52 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद निवासी परसा शाह आलम थाना तेतरी बाजार, सिद्धार्थनगर की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बाइक पर पीछे बैठे शिवम पुत्र सदाकांत निवासी मुगलहा थाना उसका बाजार, सिद्धार्थनगर को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस की मदद से घायल को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी बनकटी भेजा गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published : 17 May 2024, 7:01 PM IST
Topics : died motorcycle roadways धानी फरेंदा महराजगंज रोडवेज बस हालत गंभीर