
नई दिल्ली: कर्नाटक की चार राज्य सभा सीटों के लिये हुए चुनाव के परिणाम घोषित हो गये है। चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है जबकि एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। दिल्ली से कर्नाटक भेजे गये कांग्रेस नेता अजय माकन भी राज्य सभा चुनाव जीत गये हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये कर्नाटक राज्य सभा के चुनाव परिणाम
विजयी कांग्रेस प्रत्याशी
1) अजय माकन
2) नासिर हुसैन
3) जी सी चंद्रशेखर
विजयी भाजपा प्रत्याशी
1) नारायण बंदिगे
इससे पहले कर्नाटक राज्यसभा में मतदान के दौरान क्रास वोटिंग की खबरें आईं। यहां भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर द्वारा क्रॉस वोटिंग की। कर्नाटक सरकार के एक मंत्री ने दावा किया कि सोमशेखर ने कांग्रेस के प्रत्याशी जीसी चंद्रशेखर के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है।
Published : 27 February 2024, 6:40 PM IST
Topics : Ajay Maken Congress candidates Rajya Sabha Election अजय माकन कर्नाटक कांग्रेस नई दिल्ली बंगलुरु राज्य सभा चुनाव