
मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की पूछताछ का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। आज रिया चक्रवती से लगातार चौथे दिन पूछताछ की जा रही है।
इसके अलावा आज सुशांत सिंह राजपूत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। श्रुति मोदी इसी सिलसिले में DRDO गेस्ट हाउस पहुंच गई है। DRDO गेस्ट हाउस में कुक नीरज और रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पहले से पूछताछ चल रही है।
आज गौरव आर्या से भी पूछताछ की जाएगी और वो इसके लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। बता दें कि गौरव आर्या की चैट्स रिया के साथ हुई थी, जिसमें ड्रग्स को लेकर बात की जा रही थी। हालांकि गौरव आर्या ने कल कहा कि वो सुशांत सिंह राजपूत से कभी नहीं मिले और रिया से भी उनकी आखिरी बातचीत साल 2017 में हुई थी। गौरव आर्या ने साफ कहा कि उनका सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से कुछ लेना-देना नहीं है।
सुशांत की बहन मीतू से भी आज पूछताछ हो सकती है। मीतू से 8-12 जून के बीच क्या हुआ था, इस पर सवाल होंगे।रिया और मीतू को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ संभव है।
Published : 31 August 2020, 1:17 PM IST
Topics : CBI Rhea Chakaraborty Shruti Modi Sushant Singh Rajput बिजनेस मैनेजर रिया चक्रवती श्रुति मोदी सुशांत सिंह राजपूत