
लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस का आलम यह है कि जब पुलिस की लापरवाही मीडिया के सामने उजागर होती है तो उसके बाद ही पुलिस का आलाकमान जागता है। ताजा मामले में रायबरेली जेल के भीतर कैदियों की अय्याशी वाले वीडियो के वायरल होने के बाद से ही यूपी पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। अब यह मामला उजागर होने के बाद दर्जनभर जेल अधिकारियों का तुरंत तबादला कर दिया गया है।
इन जेल अधिकारियों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएचएम रिजवी को जहां जिला कारागार मुरादाबाद से केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ तबादला किया गया है, वहीं सम्बद्ध कारागार मुख्यालय के अधीक्षक कारागार उमेस सिंह को जिला कारागार मुरादाबाद में तबादला कर दिया गया है। इसी के साथ दर्जनों जेल अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
Published : 28 November 2018, 8:30 PM IST
Topics : video उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश पुलिस उत्तर प्रदेश सरकार कैदी जेल अधिकारी तबादला पुलिस आला कमान रायबरेली जेल वायरल