Site icon Hindi Dynamite News

Ram Vilas Paswan: पंचतत्व में विलीन हुए रामविलास पासवान, बेटे चिराग ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। राजकीय सम्मान के साथ पासवान का अंतिम संस्कार किया गया। पढिये पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Ram Vilas Paswan: पंचतत्व में विलीन हुए रामविलास पासवान, बेटे चिराग ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। बिहार की राजधानी पटना में दीघा स्थित जर्नादन घाट पर शनिवार शाम को राजकीय सम्मान के पासवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कई नेताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

पासवान की अंतिम विदायी के मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

स्मृति शेष

अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदायी और श्रद्धांजिल देने के लिये अंतिम यात्रा में लोगों की भारी उमड़ पड़ी। रास्ते भर "राम विलास पासवान अमर रहे" के नारों के साथ जैसे ही उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, लोगों की आंखे नम हो गयी। पूरे रास्ते भर फूल बरसते रहे और दिवंगत पासवान के अमरत्व होने के नारे लगते रहे। 

दिवंगत राम विलास पासवान के अंतिम दर्शन के लिये शनिवार सुबह आठ बजे से ही उनके पटना के श्रीकृष्णपुरी स्थित निजी आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीकृष्णपुरी से दोपहर को पासवान की अंतिम यात्रा दीघा के जनार्दन घाट के लिए रवाना हुई। रास्ते भर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष इस यात्रा में शामिल हुए और अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदायी दी।

अलविदा राम विलास पासवान

जनार्दन घाट पर शाम करीब 04.45 बजे राम विलास के पुत्र व लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर सभी की आंखे नम हो गयी। पूरे राजकीय सम्मान के  साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम को लंबी बीमारी के बाद राम विलास पासवान का दिल्ली में निधन हो गया था। 74 साल के रामविलास पासवान कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम पांच बजे दिल्ली से पटना पहुंचा, जहां आज शनिवार शाम उनको अंतिम विदायी दी गयी।

Exit mobile version