
उन्नाव: जिला योजना समिति की बैठक के दौरान पुरवा विधायक अनिल सिंह के समर्थको ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्रा के साथ मारपीट की। जब ये मारपीट हुई थी उस समय प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री और सांसद साक्षी महाराज भी वहीं मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि पेंशन योजना से जुड़ी पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह हाथापाई हुई थी। मामले को बढ़ता देख बैठक में मौजूद अफसरों ने अलख निरंजन मिश्रा को बाहर भेज दिया और डीएम ने समझाकर समर्थकों को सभागार से बाहर निकाला।
विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश रावत भी मौजूद थे।
Published : 7 March 2019, 11:33 AM IST
Topics : अलख निरंजन मिश्रा उन्नाव विधायक विधायक अनिल सिंह संतकबीर नगर समाज कल्याण अधिकारी सांसद साक्षी महाराज