महराजगंज: डीएम ने किया तीन विभागों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर लेखपाल सस्पेंड, कर्मचारियों में हड़कंप

डीएन संवाददाता

जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने गुरूवार को जिले के तीन विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम को कड़े तेवरों से सभी विभागों में भारी खलबली मची रही है। लापरवाही के आरोप में लेखपाल को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

निरीक्षण करते जिलाधिकारी
निरीक्षण करते जिलाधिकारी


महराजगंज: जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने गुरूवार को जिले के तीन अहम विभागों का औचक निरीक्षण किया, जिससे सभी जगह अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी हड़कंप मचा रहा। जिलाधिकारी ने  जल निगम, औषधि विभाग श्रम विभागों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की जमकर क्लास भी ली। लापरवाही का मामला उजागर होने पर कड़े तेवर दिखाते हुए जिलाधिकारी ने एक लेखपाल को तत्काल निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: मदरसे में राष्ट्रगान..आरोपी की जमानत याचिका के खिलाफ वकीलों में भारी आक्रोश, चैंबर में तोड़फोड़

जिलाधिकारी जब पुरानी तहसील के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो वहां की दयनीय हालत देखकर वे सख्त हो गये। वहां लेखपाल और मुंशी कोई काम करते हुए नहीं देखे गये। मस्ती काट रहे लेखपाल को जिलाधिकारी ने कड़ा सबक सिखाया। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: जिला लेखा परीक्षा अधिकारी पर मकान कब्जाने का आरोप

जिलाधिकारी ने पूरे मामले पर कड़ा रूख अपनाते हुए पतरेंगवा के लेखपाल दर्शन विश्वकर्मा को सस्पेंड करने के तत्काल आदेश दिये। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि यदि अगर कोई भी लापरवाही करते पाया गया, उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जायेगा। जिलाधिकारी के कड़े तेवरों से सभी में हड़कंप मचा हुआ है।
 










संबंधित समाचार