महराजगंज: अवैध कब्जे रोकने में फिसड्डी लेखपाल को डीएम ने किया निलंबित, थानेदार समेत दो को चेतावनी

डीएन संवाददाता

समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने अवैध कब्जे और अतिक्रमण की शिकायतों पर लापरवाही बरतने वाले तीन विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा फैसला लेते हुए पनियरा लेखपाल को तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी कर दिये, जबकि दो को कड़ी चेतावनी दी गयी।

थाना दिवस पर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय
थाना दिवस पर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय


महराजगंज: पनियरा समाधान दिवस के मौके पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण के मामलों में लापरवाही बरतने वाले अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय के कड़े रूख से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्णय लेते हुए पनियरा लेखपाल समीउल्लाह खान के खिलाफ मौके पर ही निलंबन के आदेश जारी कर दिये जबकि थानेदार समेत दो को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्ठी दी गयी।

सात को कारण बताओ नोटिस

इसके अलावा समाधान दिवस पर दो एसआई औऱ पांच लेखपालों को अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया है। 

समाधान दिवस का दृश्य

 

थानेदार और कानूनगो को कड़ी फटकार

पनियरा लेखपाल समीउल्लाह खान को पनियारा ग्राम सभा से अतिक्रमण न हटाने का दोषी पाये जाने पर निलंबन का निर्देश जारी करने के बाद जिलाधिकारी यहीं नहीं रुके, आदेशों का पालन न करने पर उन्होंने एसपी आरपी सिंह के साथ पनियारा थानेदार मनीष कुमार सिंह और कानूनगो विजय कुमार को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें प्रतिकूल प्रविष्ठी थमाने के साथ ही भविष्य हेतु चेतावनी दे दी। 

जानकारी मांगी तो वे बगलें झांकने लगे

समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने पनियरा लेखपाल समीउल्लाह खान और कानूनगो विजय कुमार पांडेय से अवैध कब्जे और अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर की गयी कार्यवाही की जानकारी मांगी तो वे बगलें झांकने लगे। डीएम ने लेखपाल के निलंबन के बाद कानूनगो को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्ठी दे दी।

भविष्य में सतर्क रहने की चेतावनी 

जिलाधिकारी ने पनियारा थानेदार मनीष कुमार सिंह से भी कुछ मामलों में जानकारी मांगी, जिसमें थानेदार की बड़ी लापरवाही सामने आयी, जिस पर एसपी ने भी थानेदार को कड़ी फटकार लगायी। लापरवाही के आरोप में थाना दिवस के मौके पर थानेदार को भी प्रतिकूल प्रविष्ठी दी गयी और भविष्य में सतर्क होने को कहा गया। 
 










संबंधित समाचार