महराजगंज: धरना दे रहे लेखपालों पर गिरी प्रशासनिक गाज, जिलाध्यक्ष समेत 4 सस्पेंड

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में पिछले कुछ दिनों से धरनारत लेखपालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए कड़ी कार्यवाही की है। प्रशासन ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष समेत 4 लेखपालों को सस्पेंड कर दिया है। पूरी खबर..

लेखपालों के धरने का दृश्य
लेखपालों के धरने का दृश्य


महराजगंज: पिछले कुछ दिनों से धरनारत लेखपालों पर आखिरकार प्रशासन ने की गाज गिरा ही दी। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष समेत 4 लोगों को सस्पेंड कर दिया है। 

 

गौरतलब है कि प्रदेश भर में इन दिनों लेखपाल अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इन लोगों को सीधे सीएम ने कड़ी चेतावनी दी है कि वे किसी दबाव में आकर लेखपालों की बात नही मानने वाले। सीएम के निर्देशों के बाद प्रदेश भर में लेखपालों का निलंबन औऱ उन पर कड़ी कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में डीएम ने महराजगंज में कार्यवाही की है।

इसके साथ ही प्रशासन ने 100 से ज्यादा लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस भी दिया है। 










संबंधित समाचार