
फरेंदा (महराजगंज): "टीबी हारेगा देश जीतेगा" 6 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी (Community Health Center Bankati) के अधीक्षक यम. पी. सोनकर और वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक केशव शुक्ला, एल, एसटीएलएस अर्जुन सिंह, टीबीएचबी विमलेश कुमार के नेतृत्व में फरेंदा (Farenda) ब्लॉक के सभागार में कुल 20 गांव के 60 सदस्यों को क्षय रोग (Tuberculosis disease) के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
10 दिनों के लिए अभियान शुरू
9 सितंबर 2024 से 10 दिनों के लिए क्षय रोग अभियान शुरू किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द फरेंदा ब्लॉक को क्षय रोगमुक्त किया जाए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार फरेंदा ब्लॉक की आशाओं को क्षय रोग के बारे में जानकारी दी गई एवं उपचार एवं इलाज के बारे में बताया गया। क्षय पोषण योजना के तहत मरीजों को ₹500 प्रतिमाह पोषण भत्ता दिया जाता है।
Published : 6 September 2024, 7:13 PM IST
Topics : awareness Farenda block Maharajganj कैंप जागरुकता फरेंदा ब्लाक महराजगंज