महराजगंज: धानी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र के कानापार के रहने वाले स्वतंत्रता सग्राम सेनानी स्व० गिरधारी अग्रहरि की पत्नी सरस्वती देवी का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे गांव में मातम का माहौल है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 September 2022, 6:44 PM IST

धानी (महराजगंज): जिले के धानी क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार के रहने वाले स्वतंत्रता सग्राम सेनानी स्व० गिरधारी अग्रहरि की पत्नी सरस्वती देवी का निधन हो गया, उन्होंने 98 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसे ली। उनके निधन से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें: ‘महराजगंज-पाप-कांड’ के तीन साल पूरे, देखिये भ्रष्टाचारी आईएएस अमरनाथ उपाध्याय का 13 सितंबर 2019 को किया गया ‘महा-पाप’

सरस्वती देवी के पति स्व० गिरधारी अग्रहरी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिए थे। इनके  निधन की सूचना पर पहुंचे कस्बे के लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राप्ती नदी तट पर सरस्वती देवी का अंतिम संस्कार किया गया। 

डाइनामाइट न्यूज़ सवांददाता के अनुसार, सरस्वती देवी के अंतिम संस्कार में कानापार के पूर्व प्रधान गोपाल सिंह,  राकेश, पंकज कुमार, संजय, जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा,  पूर्व प्रधान कुवर पाल सिंह सहित सैकड़ों लोग उनके अंतिम यात्रा में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: ठूठीबारी में मगरमच्छ निकलने से मचा हड़कंप, देखिये वीडियो

साल 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में गौरी राम गुप्ता जो आजादी के बाद अनवरत तीन बार सदस्य विधान सभा रहे केदारनाथ गुप्ता, गिरधारी अग्रहरि का नाम प्रमुखता में लिया जाता रहा है। लेहड़ा रेलवे स्टेशन के पास संचार तार को काटते इन्हे अंग्रजों ने गिरफ्तार भी किया गया था। देश की आजादी की खातिर उन्होंने जेल की यातनाए  सही थी। 

भले ही आज इन स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अब कोई याद करने वाला नहीं रहा। लेकिन ग्रामीणों को स्वतंत्रता सेनानियों के गांव में होने का गर्व है।

Published : 
  • 21 September 2022, 6:44 PM IST

No related posts found.