
महराजगंज: जिले के 275 देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया सम्पन्न हो गयी। कलेक्ट्रेट परिसर में आवेदकों की भारी भीड़ जुटी थी। प्रक्रिया को शांति पूर्ण तरीके के सम्पन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपी आरपी सिंह ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गौरतलब हो कि यह टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन लाटरी सिस्टम के जरिये होनी थी। पहले इसकी तिथि 8 मार्च को निराधित की गई थी लेकिन ऑनलाइन लिंक (यूआरएल) नहीं मिलने से उस दिन टेंडर प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी।
Published : 19 March 2018, 5:28 PM IST