महराजगंज: सामने आया दिल दहला देने वाला हादसा, एक बार फिर हुई दहेज की वजह से बहू की हत्या

डीएन ब्यूरो

दहेज प्रथा एक बहुत बड़ा जुर्म है यह जानते हुए भी लोग आज यह जुर्म कर रहे हैं जिसका खामियाजा लड़की और लड़की के परिवारजनों को भुगतना पड़ता है। दहेज के चलते या तो लड़कियों को छोड़ दिया जाता है या फिर उनकी हत्या कर दी जाती है। ऐसी ही दिल दहला देने वाली एक घटना कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्रामसभा महुआरी से उभर कर सामने आया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

थाने की तस्वीर
थाने की तस्वीर


महराजगंज: वर्षों से चली आ रहा दहेज प्रथा की वजह से किसी का घर उजड़ा तो किसी मासूम लड़की की हत्या हुई या फिर किसी ने खुदखुशी की। दहेज प्रथा एक बहुत बड़ा जुर्म है यह जानते हुए भी लोग आज यह जुर्म कर रहे हैं जिसका खामियाजा लड़की और लड़की के परिवारजनों को भुगतना पड़ता है। दहेज के चलते या तो लड़कियों को छोड़ दिया जाता है या फिर उनकी हत्या कर दी जाती है। ऐसी ही दिल दहला देने वाली एक घटना कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्रामसभा महुआरी से उभर कर सामने आया है।

यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?

जिसमे जनपद सिद्धार्थनगर के उसका थाना अंतर्गत कटहा गाँव निवासिनी का विवाह जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआरी में पुरे रीती रिवाजों के साथ हुआ था। जहाँ हाल ही में मृतिका मनीषा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। जो अभी मात्र 4 माह का है। मृतिका मनीषा का पति सूरज, जो की हैदराबाद में काम करता है जिनकी वजह से वो बाहर ही रहा है। सूरज की गैर मौजूदगी में घर पर पत्नी मनीषा और माँ कैलाशी देवी रहती थीं।

यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!

पति सूरज के गैरमौजूदगी में दहेज की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। बीती रात मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिसकी सूचना मनीषा के परिवारजनों (मायका) को मिली तो वह आनन फानन में मनीषा के ससुराल पहुंचे और तत्काल ही इसकी सूचना कोल्हुई पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर कोल्हुई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतिका का गले पर रस्सी के निशान पाये गये हैं और कमरे में सारे सामान इधर उधर बिखरे पाये गये हैं और ये भी कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मामले की अतिशीघ्र कार्रवाई की जायेगी।हत्या या आत्महत्या के इस उलझे मामले में मृतिका के मायके वालों का कहना है कि दहेज उत्पीड़न के वजह से इसकी हत्या की गयी है।
 










संबंधित समाचार