
लखनऊ: आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर यूपी पुलिस की ओर से यूपी के सभी जिलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे लोगों की सूची बनाकर उनका सत्यापन भी किया जा रहा है, जिससे किसी भी तरह की अराजकता को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: एसटीएफ ने कुख्यात इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
डीआईजी प्रवीण कुमार ने बताया है कि 15 अगस्त के मद्देनदर संवेदनशील व्यक्तियों और स्थानों की तलाशी ली जा रही है। प्रदेश के सभी बड़े होटलों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों आदि पर पुलिस की अलग-अलग टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।
इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस आपसी तालमेल के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान कर संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने में भी लगी हैं। जिससे स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा सके।
Published : 10 August 2018, 7:28 PM IST