
नई दिल्लीः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर आयकर विभाग ने अपना शिकंजा कसा है। चारा घोटाले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लालू की मुश्किलों में और इज़ाफा होता नज़र आ रहा है।
आयकर विभाग ने मंगलवार को उन्हें एक नया झटका दिया। लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों की बेनामी संपत्ति को लेकर गुरूग्राम और दिल्ली समेत कुल 22 ठिकानों पर इनटैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा।
यह भी पढ़ें: चारा घोटाले पर SC का फैसला, हर केस का अलग होगा ट्रायल
लालू के संबंधियों के यहां भी छापेमारी
आयकर विभाग के छापे ने लालू की बेटी और दामाद को भी नहीं छोड़ा। 22 ठिकानों में लालू की बेटी और दामाद भी शामिल हैं। इसके अलावा लालू के सहयोगी पीसी गुप्ता के संबंधियों के यहां भी छापेमारी हुई है।
Published : 16 May 2017, 12:25 PM IST
Topics : आयकर विभाग बेनामी संपत्ति लालू यादव