
नई दिल्लीः 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो की सर्विस में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस दौरान दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशन बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली के खान मार्केट के पास लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, जानिये पूरा मामला
दिल्ली मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी तरह की कोई गाड़ी पार्क नहीं होने दी जाएगी। गणतंत्र दिवस पर 'हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली' मेट्रो लाइन पर आंशिक रूप से ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा कुछ मेट्रो स्टेशन के गेट भी बंद रहेंगे। इस बारे में दिल्ली मेट्रो ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: जानिये, 26 जनवरी को राजपथ पर दिखने वाली यूपी की इस बार की खास झांकी के बारे में
Republic Day Update
Entry/exit to the following stations will remain closed for a short period on 26th January 2021. Interchange shall be available at Central Secretariat.
Parking facilities will remain closed from 6 AM on 25th January till 2 PM on 26th January at all stations. pic.twitter.com/nxstFNQdof
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें? (@OfficialDMRC) January 24, 2021
दिल्ली मेट्रो से मिली जानकारी के अनुसार लाइन -2 (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) पर आंशिक रूप से मेट्रो सेवा रोकी जाएगी। 26 जनवरी को इस रूट पर केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल इंटरचेंज के लिए पैसेंजर कर सकेंगे। पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन प्रवेश और निकास के लिए सुबह पौने 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ये कदम उठाया गया है।
Published : 24 January 2021, 4:10 PM IST
Topics : Delhi Metro Republic Day गणतंत्र दिवस दिल्ली मेट्रो