
नई दिल्ली: आईसीआईसीई बैंक घोटाले में फंसी बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर व वीडियोकॉन ग्रुप के एमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ केस दर्ज करने वाले अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। इस मामले पर केस दर्ज पुलिस अधिक्षक रैंक के अधिकारी सुधांशु धर मिश्रा ने किया था। अब उनकी जगह विश्वजीत दास को तैनात कर उनका तबादला बैंकिंग सिक्योरिटी एंड फ्रॉड सेल (बीएसएफसी) में एसपी सुधांशु को रांची में सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा में कर दिया गया है।
सीबीआई के सूत्रों की माने तो अधिकारी का तबादला सूचना लीक करने के आरोप में किया गया है। अधिकारी का तबादला भी उस समय किया गया है जब हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को नसीहत दी थी।
अरुण जेटली ने क्या कहा था?
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा थी कि जांच एजेंसियों को जांच करने के लिए महाभारत के अर्जुन की तरह निशाना सिर्फ मछली की आंख पर लगाना चाहिए। उन्होंने जांच एजेंसियों पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा था कि जांच एजेंसियों को अपने काम में अधिक पेशेवर होने चाहिए।
Published : 27 January 2019, 2:10 PM IST
Topics : arun jaitley CBI cbi officer transfer chanda kochar chanda kochar fir ICICI ICICI bank ICICI Bank scam