
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने AAP पर उसके साथ मारपीट के आरोपी बिभव कुमार को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम आवास पर लगे सीसीटीवी फुटेज को गायब करने की भी बात कही।
इसके साथ ही स्वाति ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी याद किया। बता दें, बिभव कुमार को कोर्ट ने पांच दिनों की रिमांड पर भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया- किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे। आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं, एक ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने CCTV फुटेज गायब किए और फोन फॉर्मेट किया। काश इतना जोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता। वो यहां होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!
Published : 19 May 2024, 11:50 AM IST
Topics : Assualt Bibhav Kumar Manish Sisodia swati maliwal बिभव कुमार मनीष सिसोदिया राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल