
नई दिल्ली: दिल्ली के कथिथ शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और ईडी की हिरासत के बाद से लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के साथ देश का सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन किया। भाजपा ने भी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर कई जगहों पर प्रदर्शन किया।
मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शनों के दौर के बीच डाइनामाइट न्यूज़ की टीम जनता के बीच पहुंची और केजरीवाल की गिरफ्तारी और हिरासत मामले पर लोगों की राय जानने की कोशिश की।
नई दिल्ली: ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी व हिरासत के मामले को लेकर और भाजपा द्वारा केजरीवाल के इस्तीफे की मांग पर देखिये डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में क्या बोले आप आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय@AapKaGopalRai @AamAadmiParty #ArvindKejriwal pic.twitter.com/CO3YdBuld9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 26, 2024
डाइनामाइट न्यूज़ ने इस मामले पर दिल्ली के युवा-युवतियों, कारोबारियों, बुजुर्गों समेत हर वर्ग के लोगों से बातचीत की।
यह भी पढ़े: Arvind Kejriwal: दिल्ली पुलिस ने AAP के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, BJP का भी प्रदर्शन
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में लोगों ने केजरीवाल की गिरफ्तारी और हिरासत के मामले पर अलग-अलग राय रखी।
कुछ लोगों ने ईडी के इस एक्शन को सही बताया जबकि कुछ लोगों ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया। लोगों की राय जानने के लिये देखिये डाइनामाइट न्यूज का पूरा वीडियो : https://youtu.be/NLVQqTeXt9M
Published : 26 March 2024, 4:47 PM IST
Topics : arvind kejriwal chief minister public opinion streets of Delhi गिरफ्तारी जनता दिल्ली प्रदर्शनों मुख्यमंत्री हिरासत