
गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को कार पर लदी 18 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि ढोढ़वलिया गांव के पास नेचुआ जलालपुर सामुदायिक चेक पोस्ट पर एक कार को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान कार से 18 कार्टन में रखी 864 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब उत्तर प्रदेश से पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बाजार ले जाई जा रही थी।
बता दें कि इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। अब तक कुल पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस समेत सभी संबंधित विभाग जांच में जुट गया है। यह घटना जिले के कटरा थाना के दरगाह टोले में बीती रात की है। यहां पिछले 18 घंटों में पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इसी टोले में तीन और लोगों के मरने की बात भी सामने आयी है। मृतकों की कुल संख्या पांच हो गई है। इनमें से एक के शव को कटरा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
Published : 21 February 2021, 1:54 PM IST
Topics : alcohol bihar Nitish Kumar Patna कालाबाजारी गोपालगंज नीतीश कुमार पटना बिहार शराब