
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की रफ्तार पर रोक लगाने के लिए सरकार हर रोज नए-नए कदम उठा रही है। वहीं दूसरी ओर लोग कोरोना नियमों को लेकर अपनी लापरवाही नहीं छोड़ रहे है। 11 जनवरी को दिल्ली प्रशासन ने कोरोना नियमों में लापरवाही को लेकर लोगों पर 1.10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।
इसके अलावा पुलिस ने कोरोना नियमों के उल्लंघन से संबंधित अपराधों के लिए 63 FIR भी दर्ज की है। दिल्ली में कोरोना नियमों के उल्लंघन का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सदर बाजार, चांदनी चौक, खारी बावली, भागीरथ पैलेस, चावड़ी बाजार, गफ्फार मार्केट और कश्मीरी गेट में कोरोना नियमों की खुलआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। सदर बाजार का तो हाल तो इतना बुरा है कि वहां लोगों को पैर रखने भर की जगह नहीं मिल रही है।
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी DDMA ने शनिवार को वीकेंड कर्फ्यू के प्रविधान को लागू किया था। जिसके तहत शनिवार और रविवार दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे।
Published : 12 January 2022, 6:31 PM IST
Topics : Corona rules Corona wave coronavirus protocol Delhi government कोरोना प्रोटोकॉल जुर्माना दिल्ली सरकार प्रशासन वसूली