बिहार में यादगार शादी: बाढ़ से घिरे गांव में नाव लेकर पहुंचा दुल्हा, पानी में थिरके बाराती, उमड़ा हुजूम

डीएन ब्यूरो

बाढ़ और बारिश से त्रस्त बिहार में एक अनोखी शादी हमेशा के लिये यादगार बन गयी। यहां एक दुल्हा नाव पर बारात लेकर पहुंचा और बारातियों ने पानी में जमकर डांस किया। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की खास खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


पटना: बाढ़ और बारिश के बीच बिहार में हुई एक अनोखी शादी हमेशा के लिये यादगार बन गयी। यहां एक दुल्हा बाढ़ से घिरे गांव में नाव लेकर पहुंचा और पानी में डीजे की धुन पर थिरकते, नाचते-गाते बारातियों के बीच निकाह कर डाला। इस शादी को देखने के लिये यहां भारी हुजूम उमड़ पड़ा। 

यह भी पढ़ें..बिहार की बाढ़ में गूंजी खुशियों की किलकारी, गर्भवती महिला ने रेसक्यू बोट में दिया बच्ची को जन्म

अनोखे विवाह का यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के भटंडी गांव का है। इस गांव  के मोहम्मद शहीदद की पुत्री मजदा खातून का निकाह मोहम्मद हसन रजा के साथ तय हुआ था। हसन रजा समस्‍तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव निवासी हैं। लेकिन निकाह से पहले मुजफ्फरपुर के मुरौल के मोहम्मदपुर कोठी में तिरहुत नहर का तटबंध टूट जान से दुल्‍हन मजदा खातून का गांव बाढ़ से घिर गया।

यह भी पढ़ें.. LIVE: देखिये इस समय बिहार के तमाम जिलों में बाढ़ के क्या है ताजा हाल

दुल्हन का गांव बाढ़ से घिरा होने के कारण निकाह की तिथि बदलने पर विचार किया गया। लेकिन दूल्‍हा-दुल्‍हन ने निर्धारित समय पर ही निकाह करने को कहा।

यह भी पढ़ें.. Bihar Flood: बाढ़ से बेहाल बिहार के 12 जिलों में भीषण संकट, कई गांव डूबे, लाखों लोगों का जीवन खतरें में

इसके बाद दूल्‍हा बारातियों के साथ नाव पर सवार होकर समस्‍तीपुर से मुजफ्फरपुर के लिए चल पड़ा। बाढ़ से घिरे गांव में पहुंचकर नाव पर दूल्‍हा और पानी में बारातियों ने जमकर डांस किया।

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

रास्ते भर लोग इस बारात को देखते रहे। बाढ़ और पानी से घिरे गांव में निकाह के बाद  दूल्‍हा अपनी दुल्हन को ले गया। यह शादी यहां यादगार बन गयी।
 










संबंधित समाचार