Bihar: शादी के दिन दूल्हे को देखते ही निकल पड़ी दुल्हन की चीख, जानें क्या है मामला

डीएन ब्यूरो

शादी के दिन दुल्हन और उसका परिवार सभी बारात का इंतजार कर रहे थें। जब बारात दरवाजे पर पहुंची तो उसे देखते ही दुल्हन की चीख निकल गई। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

रोती हुई दुल्हन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रोती हुई दुल्हन (प्रतीकात्मक तस्वीर)


पटनाः शादी के दिन दुल्हन के घर का माहौल खुशियों से भरा हुआ था। सभी बारात और दुल्हे का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बारात आई तो सभी हैरान रह गए। जब दुल्हन ने बारात देखी तो उसकी चीख ही निकल गई। 

यह भी पढ़ें: खेसारीलाल यादव की फिल्‍म मेंहंदी लगाके रखना 3 का ट्रेलर रिलीज

मामला बेतिया जिले के जगदीश पुर थाने के झखरा गांव की है। जहां सोमवार की रात को शादी करने पहुंचा दूल्हा पुलिस की अभिरक्षा में पहुंचा था। बारात में उसके परिवार जनों के अलावा सभी बराती पुलिस वाले थे। दुल्हन ने बारात देखते ही शादी के लिए इंकार कर दिया। परिवार वालों के काफी समझाने के बाद भी वो शादी के लिए नहीं मानी।आखिर में बारात को वापस लौटना ही पड़ा।

यह भी पढ़ें: पति पर छाया था Valentines Day का खुमार, बीच सड़क पत्नी ने इस तरह उतारा इश्क का भूत

दूल्हे के साथ चार वैन पुलिस वाले बारात में गए थे, जो दूल्हे को वापस लेकर जेल पहुंचे। असल में शादी से दो दिन पहले ही पुलिस ने दुल्हे को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को जब पता चला कि उसकी शादी हैं, तो मानवता के नाते उसे लड़की वाले के घर पुलिस कस्टडी में ले जाया गया, लेकिन लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया है। आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 










संबंधित समाचार