
अमेठी: मोहनगंज थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शारदा सहायक खंड-28 के पुल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में शंकरगंज पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सोनकर ने राजामऊ नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग की। एसपी केके गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट 'वी अवैयर,वी सेव' के तहत ही यह काम किया जा रहा है।
एसपी केके गहलोत के निर्देश पर चालान किये जाने वाले वाहनों के साथ चालकों के फोटो खींचे गए और 200 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस से बचने के लिए तमाम वाहन चालक खड़े रहे और चेकिंग अबियान बंद होने का इंतजार करते देखे गए। कुछ अन्य वाहन चालक पगडंडी पकड़कर गंतव्य की ओर रवाना हुए।
जब तक पुलिस चेकिंग अभियान चलता रहा, तब तक वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त था। चेकिंग अभियान में मोहनगंज पुलिस के एएसआई राम राघव, राज केसर सिंह, सिद्धनेश सिंह, इंद्रेश कुमार, अंजनी सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Published : 24 July 2018, 12:22 PM IST
Topics : amethi अमेठी एसपी केके गहलोत चालान थाना प्रभारी वाहन चेकिंग अभियान