
आजमगढ़: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आजमगढ़ संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी होने के ऐलान के साथ ही ज़िले भर में ख़ुशियों का माहौल है।
सपा नेता समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर ढ़ोल नगाड़े के साथ खुशी का इजहार कर रहे हैं। साथ ही अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे है।
बता दें कि सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम है जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
Published : 24 March 2019, 1:13 PM IST