
मुंबईः फेमस टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन (Rituraj Singh Died) हो गया है। एक्टर ने 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कलाकर की मौत की खबर से फैंस शॉक हो गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ऋतुराज सिंह का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। इस खबर से सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है।
ऋतुराज सिंह के एक करीबी ने मीडिया को बताया कि बीती रात एक्टर को कार्डियक अरेस्ट आया था। ऋतुराज को पहले से पैंक्रियाज से संबंधित हेल्थ इश्यूज थे और उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा था।
'अनुपमा' फेम एक्टर ऋतुराज सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा
➡एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन
➡59 की उम्र में ली अंतिम सांस
➡ऋतुराज को 19 फरवरी को आया था कार्डियक अरेस्ट #RiturajSingh pic.twitter.com/Np609SEJR0— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 20, 2024
इन शोज में आए थे नजर
ऋतुराज ने हिटलर दीदी, शपथ, अदालत, आहट, दीया और बाती जैसे टीवी शोज में काम किया। आखिरी बार वह 'अनुपमा' में नजर आए थे।
Published : 20 February 2024, 12:59 PM IST
Topics : cardiac arrest Latest Hindi News Rituraj Singh Died TV Actor Rituraj Singh Died अनुपमा ऋतुराज सिंह कार्डियक अरेस्ट निधन