Site icon Hindi Dynamite News

Bihar News: बिहार के मंडल कारा में आखिर क्या हुआ कैदी के साथ, जेल में हड़कंप

बिहार के समस्तीपुर मंडल कारा में कैदी मनोज गुप्ता की मौत हो गई। पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bihar News: बिहार के मंडल कारा में आखिर क्या हुआ कैदी के साथ, जेल में हड़कंप

बिहार: समस्तीपुर मंडल कारा में एक कैदी की मौत होने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हुआ कुछ ऐसा कैदी मनोज गुप्ता ने बुधवार शाम को सीने में दर्द की शिकायत बताई, जिसके बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और पुलिस प्रशासन ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती करने के बाद बुधवार रात को उसकी मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, कैदी मनोज गुप्ता समस्तीपुर शहर के काशीपुर वार्ड-34 के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 54 वर्ष थी और यह पेशे से किराना दुकानदार थे। नगर पुलिस ने 15 फरवरी की सुबह मनोज गुप्ता को कोर्ट के एक पुराने वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया था।

जिसके बाद मनोज का मेडिकल चेकअप हुआ, जिसमें उनका स्वास्थ्य एकदम ठीक निकला। मेडिकल जांच में गुप्ता को स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद मंडल कारा भेज दिया गया था। लेकिन ठीक चार दिन बाद हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। 

कैदी मनोज गुप्ता की पत्नी भी उसी मामले के चलते जेल में बंद है। डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, मनोज और उसकी पत्नी पूनम गुप्ता के विरोध वर्ष 2016 में दर्ज एक मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया था। जिसके बाद पुलिस ने 15 फरवरी की सुबह करीब सात बजे दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया था। 11 बजे मेडिकल जांच होने के बाद उन्हें जेल में भेज दिया गया। 

इस घटना को लेकर मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत ओझा ने कहा कि बुधवार की दोपहार कैदी को सीने में दर्द होने लगा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने जेल में ही ईसीजी सहित अन्य जरूरी जांच कराई, हालांकि हालत में सुधार ना होने के बाद कैदी को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई और परिजनों को सूचित कर दिया गया। 

कैदी मनोज गुप्ता की मौत के बाद उनकी पत्नी जेल में अकेली है और परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं। जबकि प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, नियमों के अनुसार शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया जाएगा।

Exit mobile version