आईपीएल 2026 में RCB और SRH के बीच 28 मार्च का मुकाबला खास होने वाला है। आरसीबी के खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे। टीम पिछले सीजन की भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 फैंस को श्रद्धांजलि देगी। सम्मान के तौर पर स्टेडियम में 11 सीटें खाली भी रखी जाएंगी।

काली पट्टी के साथ उतरेगी बेंगलुरु टीम (Img: Google)
RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का आगाज एक खास और भावनात्मक मुकाबले के साथ होने जा रहा है। जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 28 मार्च को आमने-सामने होंगे। यह मैच सिर्फ क्रिकेट के रोमांच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें भावनाओं का भी गहरा जुड़ाव देखने को मिलेगा। आरसीबी के खिलाड़ी इस मुकाबले में हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे। यह एक खास वजह से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, आरसीबी की टीम अपने उन 11 फैंस को श्रद्धांजलि दे रही है। जिन्होंने पिछले सीजन टीम की खिताबी जीत के बाद आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में अपनी जान गंवा दी थी। टीम के लिए यह घटना बेहद दुखद रही थी और अब नए सीजन के पहले ही मुकाबले में फ्रेंचाइजी अपने इन फैंस को याद करते हुए उन्हें सम्मान देने जा रही है।
फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि आरसीबी फैमिली के 11 सदस्यों को श्रद्धांजलि देना हमारे लिए सम्मान की बात है। जिन्होंने एक दुखद घटना में अपनी जान गंवाई। यह कदम टीम और फैंस के बीच गहरे रिश्ते का प्रतीक भी है।
सम्मान के इस खास मौके पर खिलाड़ी वार्म-अप के दौरान 11 नंबर की अभ्यास जर्सी पहनेंगे। इसके अलावा मैच के दौरान सभी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे। इतना ही नहीं, स्टेडियम में उन फैंस की याद में 11 सीटों को खाली रखा जाएगा। जिससे उनकी अनुपस्थिति को महसूस किया जा सके।
अगर मैदान की बात करें तो आरसीबी इस सीजन में अपने घरेलू मुकाबले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेलेगी। जहां टीम को हमेशा शानदार समर्थन मिलता है। इसके अलावा टीम के कुछ घरेलू मैच रायपुर में भी आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, बेंगलुरु में मैचों के आयोजन को लेकर पहले संशय था लेकिन विशेषज्ञ समिति की जांच के बाद यहां मुकाबले कराने को मंजूरी मिल गई है।
इस तरह आईपीएल 2026 का मुकाबला क्रिकेट के साथ-साथ भावनाओं का भी संगम होगा। जहां हर रन और हर पल के साथ उन 11 फैंस को याद किया जाएगा। हमेशा के लिए आरसीबी परिवार का हिस्सा रहेंगे।
No related posts found.