IISER IAT Result 2025 घोषित कर दिया गया है। यहां जानें उम्मीदवार अपना परिणाम और रैंक कार्ड कैसे चेक करें। साथ ही काउंसलिंग पंजीकरण कब से शुरू होने वाली है।

आईआईएसईआर आईएटी परिणाम (सोर्स- इंटरनेट)
नई दिल्लीः युवक और युवती के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जिसे सुनकर सभी झूम उठेंगे। यदि आपने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट दिया है और रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि अब आपका इंतजार करने के समय समाप्त हो गया है। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने IAT Result 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार अपना परिणाम और रैंक कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम चेके करने के लिए उम्मीदवार को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
परीक्षा में पास उम्मीदवारों को इन राज्यों में भेजा जाएगा
बता दें कि यह परीक्षा 25 मई को हुई थी, जिसका परिणाम आज आया है। इस परीक्षा के रिजल्ट अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जारी किया गया है। इसमें पास उम्मीदवारों को IISER भोपाल, बरहामपुर, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम, मोहाली, पुणे और तिरुपति में पांच साल के लिए BS और MS डुअल डिग्री के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार को चार साल का BS कार्यक्रमों में प्रवेश भी मिलेगा।
परिणाम जांचने के चरण
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं और IAT 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें और अपना रैंक कार्ड देखें। ध्यान रखें कि आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
आगे की प्रक्रिया
1. रिजल्ट आने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होती है, जिसकी पंजीकरण तारीख 26 जून से 3 जुलाई तक है।
2. इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक प्राथमिकताएं भरनी होंगी और सीट आवंटन के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
3. प्रवेश प्रस्ताव मिलने के बाद यह फैसला उम्मीदवार के हाथ पर होगा कि सीट स्वीकार करनी है या नहीं।
उम्मीदवार के लिए जरूरी सूचना
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें अपनी रैंक और शैक्षणिक प्राथमिकताओं के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।