छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

छत्तीसगढ़ में 20 आईएएस और आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 April 2025, 12:24 PM IST

रायपुर: गृह मंत्रालय की तरफ से नोटिस जारी करते हुए बताया गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 वरिष्ठ IPS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस तबादले से राज्य के पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस लिस्ट में बड़े अधिकीरियों को भी शामिल किया है। यहां की सरकार ने आईएएस को भी शामिल किया है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका की सहमति के बाद गृह मंत्रालय में नियुक्त अवर सचिव डी एस ध्रुवे ने नोटिस जारी करते हुए तबादले का आदेश जारी कर दिया।

जिनकी लिस्ट इस प्रकार है

1-ध्रुव गुप्ता- पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

2-पवन देव-अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन रायपुर

3- अभिषेक शांडिल्य- पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज

4- अजातशत्रु बहादुर सिंह- पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा, नवा रायपुर

5- राजेशकुमार कुमार अग्रवाल- पुलिस अधीक्षक, सरगुजा

6- जितेंन्द्र शुक्ला- सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर

7- सूरज सिंह- पुलिस अधीक्षक, धमतरी

8- लक्ष्य शर्मा- पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

9- पुष्कर शर्मा- सेनानी, वीआईपी वाहिनी, माना

10- एसआर भगत- पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

11- विजय पाण्डे- पुलिस अधीक्षक,जांजगीर-चांपा

12- योगेश कुमार पटेल- पुलिस अधीक्षक, बालोद

13- अंजनेय वार्ष्नेय- पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़

14- त्रिलोक बंसल- पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ,बघेरा

15- भावना गुप्ता - पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा

16- विजय अग्रवाल - पुलिस अधीक्षक, दुर्ग

17- विवेक शुक्ला - एआईजी, सीआईडी, नवा रायपुर

18- बालाजी राव सोमावार - पुलिस महानिरीक्षक, कानून
व्यवस्था, विशेष शाखा, नवा रायपुर

19- दीपक कुमार झा - पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज

20- अंकित कुमार गर्ग - पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

इस तबादले से ये उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। इससे कहीं न कहीं भ्रष्टाचार में भी कमी आती है। जो राज्य के विकास में बढ़ावा देता है। इससे पहले भी अफसरों के तबादले की खबर सामने आती रहती है। उत्तर प्रदेश में भी दो दिन पहले ही तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ था।

ध्रुव खाड़िया को संयुक्त मजिस्ट्रेट अयोध्या से मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर बनाया गया और प्रतीक्षारत अनिता यादव को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर बनाया गया है। वहीं, मृणाली अविनाश जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के पद पर किया गया तबादले को रद्द कर दिया गया है।

Location : 
  • Chhattisgarh

Published : 
  • 20 April 2025, 12:24 PM IST