Site icon Hindi Dynamite News

Axiom-4 Mission LIVE Updates: शुभांशु शुक्ला की ड्रैगन कैप्सूल से स्पेस स्टेशन की यात्रा, जानिए हर अपडेट

अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेस के एक्सिओम-4 मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होंगे।
Post Published By: Sapna Srivastava
Published:
Axiom-4 Mission LIVE Updates: शुभांशु शुक्ला की ड्रैगन कैप्सूल से स्पेस स्टेशन की यात्रा, जानिए हर अपडेट

नई दिल्ली: अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में भारत एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ने जा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेस के एक्सिओम-4 मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होंगे। यह मिशन भारतीय समयानुसार बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि 12:01 बजे अमेरिका से लॉन्च किया जाएगा।

एक्सिओम-4 मिशन में शुभांशु शुक्ला के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री भी होंगे, जो वैज्ञानिक शोध और प्रयोगों के लिए आईएसएस पर करीब दो सप्ताह बिताएंगे। इस मिशन में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) द्वारा डिजाइन किए गए कुल 7 वैज्ञानिक प्रयोगों को भी शामिल किया गया है। इनमें माइक्रोग्रैविटी में जैविक प्रतिक्रिया, मैटेरियल साइंस, स्पेस मेडिसिन और संचार प्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

शुभांशु शुक्ला का यह मिशन न केवल भारत के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि देश की अंतरिक्ष क्षमताओं के विस्तार की दिशा में एक ठोस कदम भी है। एक्सिओम-4 मिशन भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग को और मजबूत करेगा।

भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ की तैयारियों के बीच यह मिशन भारत के अनुभव को और समृद्ध करेगा। यह अंतरिक्ष विज्ञान में भारतीय युवाओं को प्रेरित करेगा और वैश्विक मंच पर भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा।

शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए सफलता की नई उड़ान है।

Exit mobile version